पटना, जनवरी 31 -- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से जिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या-ज्ञान के लिए सभी 60 अध्यापक शिक्षण संस्थानों के व्याख्याताओं का दो दिवसीय राज्यस्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक सुषमा कुमारी, सपना और तेज नारायण प्रसाद ने प्रशिक्षण दिया। इसमें 92 व्याख्याता शामिल हुए। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य सभी विद्यालयों को निपुण बनाने की दिशा में प्रयास करना है। प्रशिक्षण लेने वाले व्याख्याता संसाधन केंद्रों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर क्षमता निर्माण, गतिविधि-आधारित शैक्षणिक सामग्री विकास, नवाचार एवं शैक्षणिक शोध के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर पूरे जिले के विद्यालयों को निपुण बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्ता...