गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अवसर पर बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पीडीजे मनोज प्रसाद ने फीता काटकर किया। मौके पर संबोधित करते पीडीजे ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों को समय रहते रोगों की पहचान व उचित उपचार की दिशा में जागरूक करते हैं। उन्होंने बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के दायित्वपूर्ण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। शिविर में 350 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां और परामर्श ...