व्यस्त इलाके में झूल रहा बिजली का तार, खतरे को न्योता
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। इसका नजारा मंगलवार को भी मोतीझील में उस समय देखने को मिला, जब बिजली का तार लटक कर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। सूचना देने के बावजूद विभाग ने लटके तार को सीधा नहीं किया था। इससे दोपहर तक लोगों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, मीडियाकर्मियों ने जब बिजली अधिकारियों से इस संबंध में पूछा, तब दोपहर बाद इसे सीधा किया गया।स्थानीय सुनील कुमार सिंह ने दी। बताया कि उनका मोतीझील में एक प्रतिष्ठित ब्रांड की घड़ी का शो रूम है। सुबह जब वे वहां पहुंचे तो बिजली का 11 केवीए का तार जमीन से तीन से चार फीट की उंचाई तक झूलता मिला। इस बीच उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फोन से इसकी जानकारी दी। लेकिन दोपहर दो बजे तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी थी। करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.