लातेहार, जनवरी 25 -- लातेहार, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में रविवार को व्यवहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसका नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीडीजे श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारा परम कर्तव्य है। एक सुदृढ़ लोकतंत्र तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.