रामगढ़, जनवरी 31 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामगढ़ में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 28 मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारा किया गया। जिससे 9 लाख 72 हजार रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई। लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम से जुड़े मामले, भूमि अधिग्रहण संबंधी वाद, दीवानी और आपराधिक अपीलें, बैंक व बीमा विवाद, राजस्व मामले, चेक बाउंस, मोटर वाहन दावा प्रकरण सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया। लोक अदालत के सफल संचालन के लिए चार न्यायिक पीठों का गठन किया गया था। बेंच संख्या-1 में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण एवं दीवानी मामलों का निपटारा किया गया। बेंच संख्या-2 में कंपाउंडेबल आपराधिक मामलों की सुनवाई हु...