व्यवहार न्यायालय में नशा मुक्ति की शपथ
आरा, जून 26 -- आरा, संवाददाता। मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस पर शुक्रवार को आरा व्यवहार न्यायालय में नशामुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। संचालन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त भारत के निर्माण एवं समाज को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचाने की शपथ दिलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम, प्रतीक रंजन चौरसिया, न्यायालय कर्मी एवं पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशे से दूर रहने एवं अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सिविल कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.