लातेहार, मई 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के सानिध्य में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण माननीय उच्च न्यायालय झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य न्यायालय कर्मियों को डिजिटल माध्यम से न्यायिक कार्यों के निष्पादन की जानकारी देना था। यह भी पढ़ें- न्यायालय कर्मियों को दिया गया ई-फाइलिंग का प्रशिक्षणप्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यक्रम में न्यायिक एकेडमी, रांची की ओर से न्यायालय कर्मियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सुलभ न्यायिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन प्रक्रियाओं, डिजिटल रिकॉर्ड संधारण तथा न्यायिक कार्यों में तकनीक के उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण...