व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण को लेकर रैयतों में नोटिस का वितरण
हाजीपुर, जून 21 -- अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय भवन और आवास निर्माण को लेकर महुआ सिहराय में 47 रैयतो के बीच रविवार को नोटिस का वितरण किया गया। यह नोटिस हाजीपुर समाहरणालय भू-अर्जन कार्यालय की ओर से वितरण किया गया। बताया गया कि यहां अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय और पदाधिकारी के आवास व सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए 61 रैयतों ने अपनी भूमि को दिया है। इसको लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर 61 रैयतों द्वारा व्यवहार न्यायालय को लेकर करीब 6.81 एकड़ भूमि को दिया गया है। यहां सिहराय में व्यवहार न्यायालय निर्माण को लेकर सारी जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्व पार्षद श्री सिंह ने यह भी बताया कि यहां पर व्यवहार न्यायालय के लिए स्थल चयन पूर्व में ही किया गया था। नवनीत कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.