समस्तीपुर, मई 12 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय भवन का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगो में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- पटोरी में व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण को लेकर आक्रोशधरने का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहीद भगत सिंह चौक पर तीन प्रखंडों के नेताओं, अधिवक्ताओं और 44 पंचायत के आम जनता ने आक्रोशपूर्ण धरना दिया। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि एक बड़ी साजिश के तहत पटोरी व्यवहार न्यायालय भवन को पटोरी मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर मालपुर में बनाने की प्रक्रिया की जा रही है, जो आम लोगों के लिए बेहद कष्टदायक होगा।आंदोलन की चेतावनी वक्ताओं ने चेतावनी दी कि इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम, पटोरी बाजार बंद और जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। वही अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी करने का ऐलान ...