व्यवहार न्यायालय परिसर में पलाश आजीविका कैफे शुरू
रांची, मई 9 -- रांची, संवाददाता। रांची के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को पलाश आजीविका कैफे का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री मौजूद रहे। कैफे का संचालन नगड़ी प्रखंड की सरोजनी महिला स्वयं सहायता समूह और शांति महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। यहां चिल्का रोटी, डुम्बू और धुस्का जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ नाश्ता, भोजन, चाय-कॉफी एवं अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कोर्ट परिसर में यह तीसरा पलाश आजीविका कैफे है, जो वकीलों, मुवक्किलों, कर्मचारियों और आम लोगों को बेहतर खाद्य सुविधा उपलब्ध कराएगा। यह भी पढ़ें- नेशनल लोक अदालत आज, तैयारियां पूरी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.