व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ
बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों की प्रोन्नति का रास्ता साफ शेखपुरा, निज सम्वाददाता। बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोन्नति का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। उच्चवर्गीय लिपिक (ग्रेड-3) के स्वीकृत 7527 पदों के पुनर्गठन को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत 1478 पदों को ग्रेड-2 तथा 1098 पदों को ग्रेड-एक में उत्क्रमित किया गया है। जबकि 4951 पद ग्रेड-3 में रहेंगे। इस निर्णय की जानकारी मिलते ही जिला न्यायालय परिसर में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव सह जिला इकाई मीडिया प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि यह केवल पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति नहीं, बल्कि व्यवहार न्यायालय कर्मचारियों के लंबे संघर्ष, धैर्य और एकजुटता की जीत है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.