मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यवहार न्यायालय, मुंगेर परिसर स्थित विधिज्ञ संघ में बुधवार की देर रात चोरी की घटना सामने आने से अधिवक्ताओं के बीच चिंता और आक्रोश का माहौल है। चोरों ने संघ परिसर में घुसकर कई अधिवक्ताओं के चैंबर, अलमारियों तथा दर्जनों टेबल-कुर्सियों को निशाना बनाते हुए जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने कई वरीय अधिवक्ताओं के चैंबरों की अलमारियों को खंगाल दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, चोर कितने और कौन-कौन से सामान अपने साथ ले गए हैं। सुबह जब अधिवक्ता संघ परिसर पहुंचे तो कई चैंबरों और टेबलों की स्थिति अस्त-व्यस्त देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय अधिवक्ता शशि शेखर सिंह ने विधिज्ञ संघ पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और चोरी की घटना को लेकर कोतवाली थाना में आवेदन दिया। इसके बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.