कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने व्यवहार न्यायालय, कोडरमा की सुरक्षा व्यवस्था का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया और सुरक्षा में लगे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर में प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात जवानों की सतर्कता की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि न्यायालय परिसर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्परता से कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.