किशनगंज, मई 9 -- किशनगंज। संवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में सुशांत कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पीठ के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों से अपील किया की पक्षकारों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक एवं नियमानुसार करें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर ने पक्षकारों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के न्यायिक सदस्य नीरज किशोर सिंह, पीठासीन पदाधिकारी, विशेष न्यायाधीश, उत्पाद न्यायालय प्रथम,किशनगंज दीपचन्द पाण्डेय, विशेष न्यायाधीश पोक...