गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के मनोरोग विभाग की ओर से शनिवार को इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के सहयोग से 'व्यवहारिक व्यसन' विषय पर राज्य स्तरीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 'पदार्थों से परे: व्यवहारिक व्यसनों की बढ़ती चुनौती' विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में व्यवहारिक व्यसनों की पहचान, उनके अंतर्निहित तंत्र तथा नैदानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को इस उभरते क्षेत्र की अहम जानकारी मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने बच्चों में अत्यधिक स्क्रीन समय की भूमिका तथा इसके उनके विकास और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभा...