अररिया, मार्च 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी वार्ड संख्या सात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नये मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जिला संचालिका उर्मिला बहन जी, जिला परिषद प्रतिनिधि अजीत झा, जिला पार्षद रघु प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर एवं शिव बाबा का ध्वज लहराकर शांति पदयात्रा निकाली। मौके पर उर्मिला बहन ने कहा कि मनुष्य का लक्ष्य केवल स्वयं खुश रहना नहीं बल्कि अपने व्यवहार, वाणी और आचरण से सभी को खुश और सुख देना है। मुख्य अतिथि अजीत झा ने कहा कि ब्रह्माकुमारी जैसा श्रेष्ठ सदाचार युक्त संगठन और कोई नहीं है। संजय गुप्ता ने कहा कि यह संस्था 157 देश में चरित्र निर्माण का कार्य कर रही है। पवित्रता से ही एक सुंदर समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.