पाकुड़, फरवरी 17 -- शहर के महात्मा गांधी बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को लेकर सिटी बस सर्विस प्रोवाइडर्स और ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है। बस ऑपरेटरों ने बस स्टैंड परिसर और आसपास की जर्जर सड़कों का निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि सरकार और नगर प्रशासन नियमित रूप से टैक्स और विभिन्न शुल्क की वसूली तो कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों और परिवहन व्यवसायियों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। बस सर्विस प्रोवाइडर्स ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में न तो समुचित सफाई व्यवस्था है और न ही जल निकासी की उचित व्यवस्था। हल्की बारिश में ही परिसर कीचड़मय हो जाता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सूखे दिनों में धूल का गुबार उड़ता रहता है, जिससे यात्रियों और दुकानदारों दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.