व्यवस्था वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
बलरामपुर, जून 17 -- उतरौला, संवाददाता। ई-पंजीयन प्रणाली के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता संघ उतरौला सड़क पर उतरा। संघ अध्यक्ष प्रह्लाद यादव व मंत्री रविशंकर मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से मुख्य गेट तक प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ई-पंजीयन व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सरोज को सौंपा। वकीलों ने ज्ञापन में कहा है कि दस्तावेजों का पंजीकरण ई-पंजीयन के माध्यम से कराए जाने से अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- ई रजिस्ट्री के विरोध में धरना प्रदर्शन से वादकारी-रजिस्ट्री करने वाले परेशान संघ का आरोप है कि नई व्यवस्था से विधि व्यवसाय पर प्रतिकूल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.