धनबाद, जुलाई 8 -- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उनके प्रखंड तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग विशेष शिविर आयोजित कर रहा है, लेकिन पहले ही चरण में गोविंदपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। अब 11 जुलाई को निरसा प्रखंड में दूसरे चरण का शिविर प्रस्तावित है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यदि तैयारियों में सुधार नहीं किया गया तो गोविंदपुर जैसी अव्यवस्था दोबारा देखने को मिल सकती है। गोविंदपुर में लगाए गए शिविर में विभाग की तैयारी करीब 500 आवेदकों के अनुरूप थी, जबकि मौके पर पांच हजार से अधिक लोग पहुंच गए। भारी भीड़ के कारण लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पूरे शिविर का संच...