अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा। रामायण संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने माघ महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत सभी व्यवस्थाओं को पूरा कराने के संबंध में मंगलवार को पालिका चेयरपर्सन शशि जैन को ज्ञापन सौंपा। बताया कि श्री रामायण संकीर्तन मंडल 69वां माघ महोत्सव 2 जनवरी से 31 जनवरी तक धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। जिसमें मंदिर श्री बाबा गंगानाथ से प्रातः एवं सायं रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः काल 5:30 बजे प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभु श्री राम की भव्य नगर शोभायात्रा 31 जनवरी निकाली जाएगी। महोत्सव के मद्देनजर सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चैनसुख गोले एडवोकेट ने कहा कि विगत वर्षों में पालिका द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कमेटी को प्राप्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.