बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हालात देखकर प्राचार्य पर नाराज हो गए। आंवला के पूर्व सांसद ने कहा कि यहां जनरेटर नहीं चलाया जाता है। वेंटीरेटर और आईसीयू बंद होने से मरीज परेशान हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने प्राचार्य से कहा कि व्यवस्थाएं चौपट हैं, जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं हो रही है या बात ठीक नहीं है। स्थिति को सुधार लें, अगले महीने फिर आऊंगा सुधार नहीं होता है तो फिर कार्रवाई होगी। बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।उन्होंने मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सा शिक्षकों तथा स्टाफ की उपलब्धता, शिक्षण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं यूपीआरएनएन, यूपी सीडीको एवं सीएं...