मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। स्टार्टअप सेल, उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम एवं स्टार्टअप आइडिएशन चैलेंज का सफलतापूर्वक आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति अपनी रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने विचारों को एक सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित करना था। सत्र के दौरान स्टार्टअप की मूल अवधारणाओं, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया तथा बिहार स्टार्टअप पॉलिसी- 2022 के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सरकारी सहायता एवं अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर कुमार हार्दिक ने छात्रों से कहा कि हर बड़ी सफलता की शुरुआत एक छोटे से विचार से होती है। यदि छात्र स्थानीय समस्याओ...