मऊ, अगस्त 31 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। बजाज फिनसर्व एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 'सक्षम परियोजना' के अंतर्गत रतनपुरा में तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता एवं उत्पाद विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह, औद्योगिक सहकारी प्रशिक्षक, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, रतनपुरा द्वारा किया गया। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय एवं डिजिटल रूप से जागरूकता सूक्ष्म उद्यमों की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय में डिजिटल तकनीक एवं वित्तीय प्रबंधन को अपनाने का आह्वान किया। मिथिलेश कुमार यादव, वरिष्ठ लिपिक, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र ने वित्तीय अनुशासन एवं डिजिटल लेन-देन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला...