धनबाद, मई 1 -- आईसीएसई (10वीं) 2026 की परीक्षा में झरिया की मेधावी छात्रा अंशिका मोदी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह का नाम रोशन किया है। अंशिका ने गणित और कंप्यूटर जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक लाकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता से पूरे झरिया और डिगवाडीह क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अंशिका को अंग्रेजी में 99, गणित और कंप्यूटर में 100-100, हिंदी और सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र) में 98-98 तथा विज्ञान में 97 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी विषयों में 97 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करना उनकी एकाग्रता का प्रमाण है। वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर बिजनेस वर्ल्ड में कॅरियर बनाना चाहती हैं । उन्होंने बताया कि उनकी रुचि बिजनेस और अकाउंट्स में है, इसलिए वे आगे वाणिज्य संकाय से पढ़ाई करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.