व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियों पर सेमिनार का आयोजन
आदित्यपुर, अप्रैल 11 -- गम्हरिया। एक्सआईटीई कॉलेज में व्यवसाय के लिए उभरती चुनौतियां, विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्य, फादर (डॉ.) ईए फ्रांसिस ने किया। उन्होंने आज के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में अनुसंधान (रिसर्च) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए व्यवसाय के मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को अनुसंधान कार्य करने और अपने निजी जीवन को और अधिक सार्थक बनाने की सलाह दी। विभाग के प्रमुख, डॉ. अमित चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण दिया। बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक जगत की गतिशीलता और बारीकियों से अवगत कराना है। उन्होंने सेमिनार के लिए अनुसंधान कार्य तैयार करने में छात्रों को कुशल मार्गदर्शन देने के लिए प्रोफेसरों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। प्रो. न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.