मोतिहारी, जनवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। व्यवसाय के नाम पर दो संबंधियों से 15 लाख रुपए लेकर एक व्यवसायी फरार हो गया। मामले में चांदमारी मोहल्ला निवासी रामबाबू प्रसाद गुप्ता के बयान पर नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें नगर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर व उसकी पत्नी सुमी गुप्ता को आरोपित किया गया है। कहा है कि उससे 7.5 लाख रुपए तथा उसके बड़े साढू छौड़ादानो थाना क्षेत्र के कुदरकट निवासी ब्रह्मदेव गुप्ता से 8 लाख रुपए आरोपितों ने व्यवसाय के लिए लिया। इसके बाद मार्च 2025 में दोनों आरोपित दुकान व घर बंदकर फरार हो गए। कहा है कि आरोपित से बात करने पर वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.