व्यवसाय के नाम पर लिए 11 लाख रुपये नहीं लौटाने का आरोप, थाने में शिकायत
गुमला, जुलाई 16 -- गुमला। रांची जिले के धुर्वा निवासी विकास कुमार ने गुमला थाना में आवेदन देकर जवाहर नगर निवासी संदीप नामक युवक पर 11 लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में विकास कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व संदीप ने व्यवसाय करने के लिए विभिन्न किस्तों में उनसे कुल 11 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपी ने समय पर पूरी राशि लौटाने का भरोसा भी दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब रुपये वापस मांगने पर संदीप टालमटोल कर रहा है और हाल के दिनों में साफ तौर पर पैसे लौटाने से इंकार कर दिया है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले को लेकर विकास कुमार ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.