मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के बाजार समिति के व्यवसायी राजीव कुमार उर्फ पप्पू चौधरी हत्याकांड में ट्रायल कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा पाए सहबाजपुर गांव का संतलाल सहनी हाईकोर्ट में अपील पर जमानत मिलने के बाद फरार है। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया है।दो जुलाई 2005 को बाजार समिति के व्यवसायी पप्पू चौधरी की लूटपाट के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसकी दुकान से 98 हजार 900 रुपये लूट लिए गए थे। पप्पू चौधरी के पिता चंद्रभूषण जायसवाल ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सहबाजपुर गांव के संतलाल सहनी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सेशन ट्रायल के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय के तत्कालीन ...