पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में सभी नामजद आरोपी जेल जा चुके हैं। इसमें छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो एक ने सोमवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। नामजद आरोपियों के बाद पुलिस की नजर उन्हें संरक्षण देने वालों पर गड़ गई है। इसके लिए पुलिस ने पूर्णिया, अररिया, किशनगंज एवं भागलपुर जिले के कई लोगों से पूछताछ की है। कुछ लोगों पर पुलिस का संदेह गहराया भी है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है। खासकर एक संदिग्ध को पुलिस ने अपने रडार पर ले भी रखा है। पुलिस के अधिकारी फिलहाल इस नाम को गुप्त रख रहे हैं। परन्तु बताया जा रहा है कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति बाहरी जिले का वासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...