पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में जेल में बंद कुछ आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। दरअसल पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में कुछ अज्ञात लोगों की संलिप्तता की बात बताई गई है। जिसके खुलासे के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की पुलिस ने तैयार शुरू कर दी है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी के साथ कुछ अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। जिनसे अज्ञात लोगों से लेकर केस से जुड़े कुछ अहम बिन्दुओं पर पुलिस पूछताछ करेगी। अब तक पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है। साथ पुलिस की ओर से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिए जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों ओर से मारपीट बढ़ गई ...