लखनऊ, मार्च 1 -- गोसाईगंज के रहने वाले व्यवसायी रमेश रावत को प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 60 लाख रुपये ठग लिए। व्यवसायी ने जब कागज चेक कराए तो पता चला कि कुछ दिन पहले ही प्लाट किसी और को बेचा गया है। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर समेत आठ के खिलाफ बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक रमेश रावत गोसाईगंज सदरपुर बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि जनवरी 2025 में उनकी मुलाकात मलिहाबाद हेमरापुर के प्रापर्टी डीलर वकील अहमद से हुई थी। उन्होंने माल एवेन्यू निवासी कृष्णा सेठी से मुलाकात कराई। बिजनौर के लोनहा गांव में प्लाट दिखाया। बताया कि परिचित विजय कुमार का है। विजय से मुलाकात कराई। प्लाट का सौदा 40 लाख में तय किया। उसे आवासीय कराने के नाम पर 35 लाख की और मांग की। इस तरह 60 ...