व्यवसायी से 30 लाख ठगी मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने मधुपुर व पाथरोल से दो साइबर ठग किया गिरफ्तार
देवघर, मई 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के नर्मदापुराम बनकेड़ी थाना की पुलिस टीम साइबर ठगी के एक चर्चित मामले में मधुपुर और पथरोल थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक पथरोल थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवासी उमेश दास और मधुपुर थाना क्षेत्र के गुनियासोल गांव निवासी उत्तम दास है। आरोप है कि दोनों साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम बनकेड़ी थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी को फोन कर उसकी बैंक की गोपनीय जानकारी हासिल की और फर्जी तरीके से उसके खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिया। जिसके बाद पीड़ित व्यवसायी ने बनकेड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पाथरोल और मधुपुर थाना क्षेत्र के दो युवकों की संलिप्तता का पता लगाया। जिसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.