देवघर, फरवरी 8 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ बस स्टैंड के समीप एक व्यवसायी के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगने को लेकर व्यवसायी उमेश बर्णवाल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि शुक्रवार को वह अपने गोदाम में सामान की बिक्री कर रहे थे। तभी मुकेश राय, जयकांत राय उर्फ सिंटू राय समेत सात-आठ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-ग्लौज करते हुए पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जेब से 90 हजार रुपए नकद तथा गले से सोने की चेन छीन ली। बीच-बचाव करने पहुंचे सहकर्मी कुंदन कुमार चौधरी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने गोदाम की दीवार क्षतिग्रस्त कर ताला लगा दिया और रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.