व्यवसायी से ठगे गए 9.98 लाख रुपये साइबर टीम ने कराए वापस
लखनऊ, अप्रैल 10 -- राजाजीपुरम के व्यवसायी राजीव वर्मा के खाते से निकाले गए 9.98 लाख रुपये साइबर क्राइम थाने की टीम ने वापस करा दिए। अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव के मुताबिक राजीव वर्मा को जालसाजों ने 23 अगसत को फोन किया था। उन्हें एसबीआई योनो अपडेट कराने का झांसा दिया। उनके बैंक खाते से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद कई बार में 9.98 लाख रुपये निकाल लिए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव और उनकी टीम को लगाया गया था। टीम ने जालसाजों के खाते फ्रीज कराकर रकम वापस करा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.