लखनऊ, मार्च 14 -- डालीगंज के रहने वाले कारोबारी बृजेंद्र कुमार सिंह को विदेशी युवती डॉरिस विलियम ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फिर व्हाट्सएप नंबर लेकर आडियो और वीडियो काल पर बात करने लगी। भारत घूमने के बहाने उसने मदद के नाम पर 60 हजार रुपये पहले ठगे। फिर रुपये वापस करने के नाम पर अलग-अलग मदों में 68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर युवती समेत चार के खिलाफ मदेयगंज थाने में व्यवसायी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह के मुताबिक बृजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि अगस्त 2025 में उन्हें फेसबुक पर डॉरिस विलियम नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उस पर महिला की फोटो लगी थी। एक्सेप्ट की तो डॉरिस ने मोबाइल नंबर मांगा। वह व्हाट्सएप पर आडियो और वीडियो काल पर बात करने लगी। उसने भारत घूमने आने के लिए कहा। इस पर उसे देश की खासि...