मोतिहारी, जुलाई 14 -- मेहसी। नरकटिया विधायक विशाल कुमार साह को जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार मोतिहारी आने के क्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने चम्पारण के प्रवेश द्वार महेंद्र चौक पर मंगलवार को स्वागत किया। स्वागत करने वालो में पूर्व उप प्रमुख पति सह जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार कुशवाहा,मुखिया शैलेश कुमार,मुखिया महेंद्र राम,कविन्द्र कुशवाहा, आकाश गौरव, राजेश गिरि,मो अकबर,मो तस्लीम,मो रफीक सहित कई शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...