लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ठाकुरगंज इलाके की राधाग्राम कालोनी में गाली-गलौज के विरोध पर पड़ोसी दबंग ने व्यवसायी कृष्णा पर हथौड़े से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में दौड़े राहुल का भी सिर फोड़ दिया। पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।कृष्णा के मुताबिक छह मई को रात वह घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच पड़ोसी अरविंद और रेहान कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने हथौड़े से सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर भाई राहुल बचाव में दौड़ा तो अरविंद और उसकी पत्नी सबरुन निशा ने भाई पर भी हमला बोल दिया। हमले में उसका भी सिर फट गया। आस पड़ोस के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। भागते समय हमलावरों ने साक्ष्य मिटाने के लिए सीसी कैमरा भी तोड़ दिया। घायल कृष्णा और राहुल को...