मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के रामपुर सितुआही गांव में शुक्रवार को व्यवसायी चंद्रप्रकाश भगत को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गले से सोने की चेन छीन ली और जेब से 28 हजार रुपया निकाल लिया। जख्मी व्यवसायी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर व्यवसायी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही रमेश भगत, मनोज भगत, संजय भगत समेत दस अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.