मोतिहारी, मार्च 19 -- मोतिहारी, निसं। नगर थाना क्षेत्र के पंचमंदिर रोड़ में बदमाशों ने एक व्यवसायी को चाकू मार 25 हजार रुपए छीन लिया। मामले में थाना क्षेत्र के मिस्कॉट वार्ड 20 मोहल्ला निवासी व्यवसायी देव प्रकाश के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उसका पंचमंदिर रोड में दुकान है। वह अपने पिता वेद प्रकाश के साथ दुकान बंदकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने बाइक को घेर लिया तथा उसके पिता के पास रखे बैग को छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश मारपीट करने लगे। इस क्रम में एक बदमाश ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। हल्ला पर आसपास के लोगों के आने के बाद बदमाश बैग में रखा 25 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.