देवरिया, अप्रैल 30 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यवसायी ने कुछ युवकों पर मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी नीरज कुशवाहा पुत्र कपिलदेव कस्बे में चाय और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि वह कोल्ड ड्रिंक का भुगतान करने के लिए अपनी स्कूटी से बाजार जा रहे थे।इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करते हुए उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी तथा जेब में रखे 26 हजार रुपये छीन लिए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए, तब आरोपित मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.