गढ़वा, फरवरी 25 -- रमना। प्रखंड के दुधवनिया निवासी व्यवसायी सत्येंद्र कुमार की 62 वर्षीय माता श्यामपति देवी का निधन सोमवार की देर रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सिलीदाग मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि उनके पति राजदेव चंद्रवंशी ने दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे । इधर उनके असामयिक निधन पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, झामुमो नेता अनुज चंद्रवंशी, चितरंजन सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मुन्ना प्रसाद, शंकर प्रसाद, बृज बिहारी प्रसाद, अशर्फी लाल, गंगा प्रसाद, सुनील कुमार, ललित किशोर सहित कई अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.