व्यवसायी को फोन कर मिलने बुलाया, अधमरा कर फेंका, लूट का आरोप
लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुरानी रंजिश के चलते व्यवसायी फैजान को रविवार देर रात फोन कर कुछ लोगों ने मिलने के लिए आगा मीर ड्योढ़ी चौकी के पास बुलाया। इसके बाद लोहे की राड और डंडे से हमला बोल दिया। व्यवसायी को अधमरा कर हमलावर भाग निकले। व्यवसायी की तहरीर पर वजीरगंज थाने में छह नामजद समेत 13 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक फैजान अहमद बावर्ची टोला के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर में लिखा कि रविवार रात वह केजीएमयू के पास सिप्स हॉस्पिटल पर थे। इस बीच एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह सैफी बाड़े बोल रहा है। उसने मिलने के लिए आगामीर ड्योढ़ी चौकी के पास बुलाया। वहां पहुंचे तो कार से रिजवान उर्फ बबलू, खलील उर्फ बाबू, मेहराज उर्फ डबी, सैफी बाड़े, मुन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.