रांची, मई 14 -- रांची। अपर बाजार में कारोबार करने वाले शुभम पोद्दार को समूह में आए लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने शुभम के हाथ की कलाई से सोने का ब्रेसलेट और गले से चेन लूट लिया। मामले में अपर बाजार के नॉर्थ मार्केट रोड निवासी शुभम की लिखित शिकायत पर कांके रोड के हातमा में रहने वाले मुकुन पोद्दार समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...