रांची, जून 16 -- नामकुम, संवाददाता। थानाक्षेत्र के कुटियातु सेना मैदान में सोमवार रात हुई गोली चालन की घटना में पुलिस ने घायल व्यवसायी रोहित के छोटे भाई रौशन कुमार के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट और गोली मारकर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में रौशन ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे रोहित ने फोन कर सूचना दी कि वह दुकान बंद कर करमटोली से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेना मैदान में पहले से खड़े तीन युवकों ने उसे रोककर पता पूछा। पता बताने के बाद एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और गले से सोने की चेन, पर्स से छह हजार रुपये लूट लिए तथा मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में लग गई। इसके बाद आरोपी पल्सर एनएस बाइक से मौके से फरार हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल रोह...