मोतिहारी, मार्च 22 -- हरसिद्धि,निसं। थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत निवासी हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र के घर 19 मार्च 2026 को हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस के अनुसार पुराना मामला उठाने के लिए दहशत फैलाने की साजिश रची गई थी। रविवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि इस कांड का संबंध 30 मार्च 2025 को गायघाट स्थित कामता मिश्र की दुकान पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ है। उस हमले में वे घायल हुए थे, हालांकि इलाज के बाद उनकी जान बच गई थी। उस मामले में चार शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अब भी फरार है।डीएसपी ने बताया कि दोनों घटनाओं के पीछे रुपए के लेनदेन का विवाद मुख्य कारण है। कामता मिश्र ने एक ठेकेदार को सड़क निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.