मोतिहारी, मार्च 20 -- हरसिद्धि,एक संवाददाता। हरसिद्धि पुलिस ने हार्डवेयर व्यवसाई के घर अंधाधुंध फायरिंग मामले में डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। तीनों मोतिहारी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। डीएसपी रवि कुमार ने बताया की मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। बताते चलें कि गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्रा के उज्जैन लोहियार स्थित घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में उनकी पत्नी और बेटी बाल बाल बच गई। घटना के संबंध में उज्जैन लोहियार निवासी कामता मिश्रा ने बताया कि देर रात दो बाइक पर सवार करीब पांच अपराधी उनके घर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय व्यवसायी कामता मिश्रा अपनी दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.