धनबाद, जुलाई 24 -- धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय गुर्गों को हथियार और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार कर हत्या की बड़ी साजिश को विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी स्थानीय जमीन कारोबारी व एक होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बनाकर पॉलीटेक्निक के पास जंगल में एकत्र हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को की गई छापेमारी में दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पूछताछ में बताया कि पांडरपाला के रहने वाले जमीन कारोबारी पारो खान और आरा मोड़ वासेपुर के शम्सी खान उनके निशाने पर थे। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने बी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में छापेमारी की। इस दौरान झरिया थाना क्षेत्र के ऊपरकुल्ही निवासी शोएब कुरैशी तथा रहमतगंज निवासी गुला...