सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड ने नगर क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंसधारियों की कम संख्या को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य नगर क्षेत्र के अधिक से अधिक दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को ट्रेड लाइसेंस के प्रति जागरूक करना और लाइसेंसधारियों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करना है। गठित टीम नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जाकर दुकानदारों, छोटे-बड़े व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से सीधे संपर्क करेगी। अभियान के दौरान टीम द्वारा ट्रेड लाइसेंस के महत्व, इसके लाभ व कानूनी आवश्यकताओं की जानकारी दी जाएगी। व्यवसायियों को बताया जाएगा कि लाइसेंस होने से उनका व्यवसाय सुरक्षित एवं वैध रूप से संचालित होता है और भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचाव संभव होता है।अभियान के अंतर्गत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.