गढ़वा, जनवरी 19 -- चिनिया। थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के स्थानीय व्यावसायिक संघ के सदस्यों के साथ सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी के द्वारा व्यवसायियों को सुरक्षा को और पुख्ता करने के मद्देनजर सभी को अविलंब सीसीटीवी कैमरा लगाने और उसे पावर सोर्स से जोड़ने, डीवीआर कहीं सुरक्षित जगह पर रखने, सायरन इंस्टॉल करवाने, भारी मात्रा में राशि के आवागमन के दौरान उसे जीपीएस के द्वारा निगरानी रखने संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। उक्त बात को लेकर व्यावसायिक संघ के उपस्थित सदस्यों के द्वारा सहमति जताई गई। सुरक्षा को लेकर हर सहयोग करने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.