गढ़वा, जनवरी 2 -- केतार। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने केतार बाजार का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने बाजार के सार्वजनिक चौक और बाजार क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय व्यवसायियों से मुलाकात की। निरीक्षण के क्रम में थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए व्यवसायियों से बाजार और सार्वजनिक चौकों पर पर्याप्त लाइट लगाने की अपील की। मौके पर मौजूद व्यवसायियों ने भी थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि वह आपसी सहयोग से बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लाइट लगाने की दिशा में पहल करेंगे। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवसायियों सहित आम लोगों की सुरक्षा के प्रति अलर्ट है। उन्होंने लोगों से विधि व्यवस्था दुरुस्त करने में सभी लोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.